PM Kisan Samman Nidhi Scheme यह भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को किया था। इस योजना के माध्यम से अब तक करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। हर साल सरकार किसानों के बैंक खातों में ₹6,000 ट्रांसफर करती है, और अब तक 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं।
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी करें और बैंक खाता जानकारी की पुष्टि करें, ताकि वे आगामी किस्त का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें। हम आपको इस लेख में PM Kisan Status Check Aadhar Card के माध्यम से इसे कैसे करें, इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त आई है या नहीं, तो आधार कार्ड का उपयोग करके PM Kisan Yojana का स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया को nextyojana.com वेबसाइट पर विस्तार से देखें।
PM Kisan Status कैसे चेक करें?
यदि आप 2026 PM Kisan status check करना चाहते हैं, तो नीचे कुछ चरण दिए गए हैं जिनकी मदद से आप पीएम किसान के सभी अपडेट चेक कर सकते हैं। हम आपको पीएम किसान स्टेटस चेक करने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की मदद के बारे में भी जानकारी देंगे।
पहले हम आपके आधार कार्ड की मदद से पीएम किसान स्टेटस के बारे में जानकारी देंगे, फिर आपके मोबाइल नंबर से आपको पीएम किसान स्थिति (pm kisan status) और पीएम किसान लाभार्थी स्थिति (pm kisan beneficiary status) के बारे में भी बताएंगे।
- पहले, pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में ‘Know Your Status’ लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर लें:
यदि आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है, तो ‘Know Your Registration Number’ पर क्लिक करें।
नए पेज पर, अपना आधार नंबर दर्ज करें और ‘Get OTP’ पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको 2 विकल्प दिखाई देंगे जिनसे आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त कर सकते हैं:
- मोबाइल नंबर
- आधार नंबर
अब नए पृष्ठ पर अपने मोबाइल
नंबर भरें, उसके बाद आपके मोबाइल पर OTP आएगा. इसके बाद, आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हो जाएगा.
स्थिति जांचें:
Know Your Status पेज पर लौटें।
अपना रजिस्ट्रेशन या मोबाइल नंबर डालें, कैप्चा कोड भरें और Get Data बटन पर क्लिक करें।
अब आपकी पीएम किसान किस्त की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
महत्वपूर्ण: यह सुनिश्चित करें कि आपकी ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है और बैंक खाता विवरण सही हैं, ताकि किस्तों का भुगतान समय पर हो सके। अगर कोई समस्या आती है, तो आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।
अगर किस्त नहीं आई तो क्या करें?
- पहली बात, ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को संपन्न करें।
- यदि स्टेटस में कोई त्रुटि नजर आ रही है, तो अपने नजदीकी CSC केंद्र या कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करें।
- बैंक खाते की डिटेल्स ठीक से अपडेट करें।
आप इस सरल प्रक्रिया के माध्यम से घर बैठे PM किसान स्टेटस जांच सकते हैं और देख सकते हैं कि आपकी किस्त आई है या नहीं। आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर कॉल करके अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। यह हेल्पलाइन सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक उपलब्ध है। आप अपनी समस्या को ईमेल के माध्यम से pmkisan-ict@gov.in पर भी भेज सकते हैं।
किस्त जारी होने की तिथि
यहाँ प्रधान मंत्री द्वारा किसानो को दी गई सहायता की beneficiary list बताई गई है,
Installments की संख्या | जारी होने की तिथि |
1st Installment जारी होने की तिथि | 24 फरवरी 2019 |
2nd Installment जारी होने की तिथि | 02 मई 2019 |
3rd Installment जारी होने की तिथि | 01 नवंबर 2019 |
4th Installment जारी होने की तिथि | 04 अप्रैल 2020 |
5th Installment जारी होने की तिथि | 25 जून 2020 |
6th Installment जारी होने की तिथि | 09 अगस्त 2020 |
7th Installment जारी होने की तिथि | 25 दिसंबर 2020 |
8th Installment जारी होने की तिथि | 14 मई 2021 |
9th Installment जारी होने की तिथि | 10 अगस्त 2021 |
10th Installment जारी होने की तिथि | 01 जनवरी 2022 |
11th Installment जारी होने की तिथि | 01 जून 2022 |
12th Installment जारी होने की तिथि | 17 अक्टूबर 2022 |
13th Installment जारी होने की तिथि | 27 फरवरी 2023 |
14th Installment जारी होने की तिथि | 27 जुलाई 2023 |
15th Installment जारी होने की तिथि | 15 नवम्बर 2023 |
16th Installment जारी होने की तिथि | 28 फरवरी 2024 |
17th Installment जारी होने की तिथि | 18 जून 2024 |
18th Installment जारी होने की तिथि | 5 अक्टूबर 2024 |
19th Installment जारी होने की तिथि | 24 फरवरी 2025 |
20th Installment जारी होने की तिथि | 2 अगस्त 2025 |
FAQs:
अगर PM Kisan Status में Payment Failed दिख रहा है तो क्या करें?
यदि स्टेटस में Payment Failed दिखाई देता है, तो पहले अपने Bank Account, IFSC कोड और Aadhar linking status की जांच करें। यदि जानकारी गलत है, तो नजदीकी CSC केंद्र या कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करें।
मेरा नाम PM Kisan Yojana की लिस्ट में नहीं आ रहा, क्या करें?
यदि आपका नाम लाभार्थी सूची में नहीं है, तो pmkisan.gov.in पर Beneficiary List सेक्शन में अपने आधार या मोबाइल नंबर से जांचें। यदि नाम नहीं दिखाई दे रहा है, तो नई आवेदन स्थिति की जांच करें या पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर संपर्क करें।
आधार नंबर गलत दर्ज हो गया है, उसे कैसे ठीक करें?
यदि आपका आधार नंबर गलत दर्ज हो गया है, तो आप इसे CSC केंद्र पर जाकर ठीक करवा सकते हैं या PM Kisan की हेल्पलाइन 155261 पर संपर्क कर सकते हैं।
PM Kisan स्टेटस में RFT Signed by State क्या मतलब है?
इसका तात्पर्य है कि राज्य सरकार ने आपके आवेदन की पुष्टि कर दी है और अब केंद्र सरकार द्वारा भुगतान प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
