भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। LPG से लदे जहाज शिवालिक और नंदा देवी ने सफलतापूर्वक होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर लिया है और भारत पहुंच गए हैं। मौजूदा समय में मध्य पूर्व में तनाव के कारण यह रास्ता बेहद संवेदनशील बना हुआ था, जिससे गैस सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई थी।
Read More News: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में LPG Gas Cylinder संकट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन जहाजों के सुरक्षित पहुंचने से देश में LPG सप्लाई को लेकर बड़ा संकट टल गया है। दोनों जहाज बड़ी मात्रा में गैस लेकर आए हैं, जिससे घरेलू और व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में तेल, पेट्रोल-डीजल की असली स्थिति
बताया जा रहा है कि भारत सरकार की कूटनीतिक कोशिशों और सुरक्षा इंतजामों के चलते इन जहाजों को सुरक्षित रास्ता मिल सका। यह घटनाक्रम भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
Related News:
