PM Kisan Helpline Number 155261 / 011-24300606 इन नंबरों पर कॉल करके आप योजना से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको पैसा न आने, नाम या अन्य जानकारी में गलती होने जैसी समस्याएं हैं, तो इन नंबरों पर संपर्क करना उचित होगा।
इसके अतिरिक्त, आप अपने निकटतम कृषि विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट (official website) pmkisan.gov.in पर जाकर होमपेज पर उपलब्ध KISAN E-MITRA चैटबोट की मदद से भी अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। आप ईमेल pmkisan-ict@gov.in या pmkisan-funds@gov.in पर भी अपनी शिकायत भेज सकते हैं।